मुस्कान अभियान के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (जिला दमोह)।
थाना तेंदूखेड़ा पुलिस ने “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट थाना तेंदूखेड़ा में दर्ज कराई गई थी। इस पर अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संदेही राहुल कुर्मी की तलाश की गई तथा उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) साइबर शाखा से प्राप्त की गई। साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम पीथमपुर (जिला धार) पहुंची, जहां तस्दीक उपरांत अपहृता को दस्तयाब किया गया।

अपहृता के कथनों एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(डी) बीएनएस एवं एसएन/6 पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी राहुल कुर्मी पिता हल्के भाई कुर्मी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ससनाकला को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 16 फरवरी 2026 को माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) दमोह में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर भदोरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक रावेन्द्र बागरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए सफलता हासिल की।

इस सराहनीय कार्य में सउनि संजय सिंह, प्रआर 04 रविचंद सेन, प्रआर 799 बृजेश तिवारी, प्रआर 416 शालिम खान, आरक्षक 835 आकाश पटैल, आरक्षक 837 विशाल बेन, आरक्षक 662 नीरज नामदेव, आरक्षक 155 रणधीर दांगी, महिला आरक्षक 670 प्रतिभा नामदेव तथा साइबर सेल से प्रआर राकेश अठ्या, प्रआर सौरभ टंडन, आरक्षक मयंक दुबे एवं नरस राजाराम यादव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *