तेंदूखेड़ा का गौरव: एमबीके विद्यालय के दो भूतपूर्व छात्रों ने JEE Main में लहराया परचम

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा।
नगर तेंदूखेड़ा के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। एमबीके (एम बी के चिल्ड्रंस पैराडाइज) विद्यालय के दो भूतपूर्व छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे नगर का नाम रोशन किया है।

जहां एक ओर सूजल साहू, पिता श्री हरिराम साहू (शिक्षक) ने 99.5 पर्सेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, वहीं दूसरी ओर विद्यालय के ही एक और होनहार छात्र पियूष साहू, पिता श्री पूरन साहू जी ने 92 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सभी की खुशी को दोगुना कर दिया है।

दोनों छात्र बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और प्रतिभाशाली रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालयीन गतिविधियों में भी इनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। इनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि इन्होंने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं नगरवासियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण है। यह सफलता न केवल दोनों परिवारों के लिए बल्कि पूरे साहू समाज और तेंदूखेड़ा नगर के लिए गर्व का विषय है।

सूजल साहू एवं पियूष साहू को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों और आपके माता-पिता को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 👏🏻💐🙏🏻

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *