एम बी के चिल्ड्रंस पैराडाइज तेंदूखेड़ा के भूतपूर्व छात्र सूजल साहू ने किया कमाल
JEE Main में 99.5 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय व नगर का नाम किया रोशन

तेंदूखेड़ा।
एम बी के चिल्ड्रंस पैराडाइज विद्यालय तेंदूखेड़ा के भूतपूर्व छात्र सूजल साहू ने जेईई मेन्स 2026 में 99.5 पर्सेंटाइल (99.5460514) अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता, साहू समाज एवं पूरे नगर तेंदूखेड़ा का नाम गौरवान्वित किया है।
सूजल बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अव्वल रहे हैं। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल किया।
सूजल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सूजल जैसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
परिवारजनों ने बताया कि सूजल ने नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से साहू समाज और नगर तेंदूखेड़ा में भी खुशी की लहर है।
आपको एवं आपके परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
💐💐🙏🏻👏🏻👏🏻🍰🍰
