जबेरा में सड़क निर्माण की मांग तेज, ग्रामवासियों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

जबेरा (दमोह)। के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क के ग्राम बंदर कला के ऊपर मोहल्ला में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। ग्रामवासी जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह के नेतृत्व में जनपद कार्यालय पहुंचे और सीईओ को लिखित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार कलेक्टर एवं जनपद सीईओ को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क न होने से गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को चारपाई के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा की गई फेंसिंग के कारण रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर ज्ञापन में वन विभाग से एनओसी दिलाने की भी मांग की गई है।

जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने कहा कि जब खेल मैदान, मेला मैदान, पर्कुलेशन टैंक या खखरी निर्माण के लिए वन विभाग एनओसी दे सकता है, तो ग्रामीणों की जान से जुड़ी सड़क के लिए भी अनुमति अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर एनओसी और सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलती है, तो वे ग्रामवासियों के साथ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान ग्रामवासी हाकम सिंह, कृष्ण कुमार गौड़, देव सिंह, बोधन सिंह, देवेंद्र अहिरवार, जनपद सदस्य नरेश द्विवेदी एवं अन्य ग्रामीणों सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!