साथी क्लब में दिखा मिनी स्टेडियम सा नज़ारा, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भारी उत्साह।

बड़े पर्दे पर लाइव मुकाबला: भारत की जीत के लिए गूँजे जयकारे।
मैदान नहीं, यहाँ जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़; खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खेल के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच सिर्फ स्टेडियम तक सीमित नहीं रहता। कुछ ऐसा ही नजारा आज ‘साथी क्लब’ में देखने को मिला, जहाँ क्रिकेट का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है। यहाँ बड़े पर्दे पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
क्रिकेट की दीवानगी और भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! ये तस्वीरें गवाह हैं उस उत्साह की, जो आज ‘साथी क्लब’ के प्रांगण में देखने को मिल रहा है। क्लब द्वारा आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई।
नज़ारा किसी स्टेडियम से कम नहीं था। जैसे ही भारतीय टीम के बल्लेबाज चौके-छक्के लगाते या गेंदबाज विकेट चटकाते, पूरा इलाका तालियों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूँज उठता।
खास बात यह रही कि इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठाने के लिए केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी यहाँ पहुँचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया।
यहाँ मौजूद प्रशंसकों ने भारतीय टीम पर पूरा भरोसा जताते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। लोगों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान का मैच उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावना है। साथी क्लब की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है, जिसने ग्रामीणों को एक साथ बैठकर मैच देखने का सुनहरा मौका दिया।
फिलहाल पूरा माहौल भारत की जीत के जश्न की तैयारी में डूबा हुआ है। अब देखना होगा कि मैदान पर टीम इंडिया इस जोश का जवाब जीत के साथ कैसे देती है।
