बटियागढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे ‘बैटमैन’ गुलशन ग्रोवर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बटियागढ़ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट उस समय खास बन गया, जब बॉलीवुड अभिनेता एवं ‘बैटमैन’ के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर टूर्नामेंट में शामिल हुए। गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी से खिलाड़ियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खेल को अनुशासन, टीम भावना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ते हुए खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लखन पटेल एवं उनके पुत्र लकी लोकेंद्र पटेल को भी गुलशन ग्रोवर ने आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर प्रिया सिंधी, निकेत चौरसिया, थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, तहसीलदार योगेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी बृजलाल पटेल, चौकी प्रभारी आनंद कुमार, चौकी प्रभारी एसएन यादव सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्शकों की भी बड़ी संख्या रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
