तय समय पर शुरू हुआ 24 घण्टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ

0
Spread the love


लक्ष्मण रैकवार
तेंदुखेड़ा
दिव्यता और भव्यता के अद्भुत संगम के साथ आज गुरुवर एवं माँ जगदम्बा के जयकारों तथा शंखनाद के बीच 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ श्रद्धा-उत्साह के वातावरण में आरंभ हुआ। यह विराट धार्मिक आयोजन भैंसासुर बब्बा प्रांगण, दमोह रोड, तेंदूखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिलेभर से गुरुभाई-बहनों की भावपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।
आयोजन के दौरान वातावरण माँ दुर्गा की भक्ति, साधना और सामूहिक आराधना से ओत-प्रोत रहा। आयोजकों के अनुसार, इस 24 घंटे चलने वाले अखंड पाठ में दमोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से साधक, श्रद्धालु एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हो रही है। दिव्य समापन के अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ेगी।
कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने बताया कि समापन बेला पर शक्ति-जल का वितरण किया जाएगा, तत्पश्चात भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। अनुमान है कि समापन अवसर पर लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज होगी।
धार्मिक आयोजनों की इस कड़ी में अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक चेतना का भी सशक्त संदेश दे रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों