पुलिस को सूचना देकर संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा।
नशा विरोधी अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं को आज बड़ी सफलता मिली। 06 फरवरी 2026 को सैक्टर तारादेही अंतर्गत ग्राम सर्रा टूडा में अवैध शराब परिवहन की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक MP 04 AM 1540 से अवैध शराब ले जा रहे छप्पन ठाकुर एवं उजियार ठाकुर (निवासी—ग्राम चोर खमरिया) को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 1 पेटी अवैध शराब (50 पाव लाल मसाला) बरामद की गई। यह कार्रवाई तारादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुदेव श्री शक्ति पुत्र महाराज जी के मार्गदर्शन में पूरे देश में नशा विरोधी जन-आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य दिन-रात मेहनत कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने संगठन एवं पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना की है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों