तेजगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
Spread the love


दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समानी परसई के जंगल में मिले एक अज्ञात युवक के शव के मामले में तेजगढ़ पुलिस ने अंधे कत्ल का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण कर्ज और लोन की किस्त बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम समानी परसई के जंगल, उमरघाट क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान विनोद अहिरवार पिता गोपी अहिरवार (उम्र 30 वर्ष) निवासी कुंडी, थाना पटेरा, जिला दमोह के रूप में हुई। मृतक एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था और लोन की किस्त वसूली के सिलसिले में ग्राम समानी, दशोदा एवं उमरघाट आया हुआ था। मृतक के पास करीब एक लाख रुपये की कलेक्शन राशि होना भी सामने आया।
जांच में पाया गया कि मृतक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी तेजगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी गोविंद सिंह गोंड, निवासी ग्राम उमरघाट, मृतक से कर्ज लिया हुआ था। आरोपी ने दूसरी किस्त चुकाने के बहाने मृतक को जंगल में बुलाया। चूंकि मृतक आरोपी को पहले से जानता था और उससे लोन की किस्त वसूली करता था, इसलिए दोनों बाइक से जंगल गए, जहां आरोपी ने मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और मृतक के पास मौजूद कलेक्शन की राशि लेकर फरार हो गया।
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक की मोटर साइकिल की चाबी, एक नया मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹22,000), नगद ₹34,340 तथा मृतक का बंद मोबाइल फोन बरामद किया है।
आरोपी
पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह गोंड पिता मंगल सिंह गोंड, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम उमरघाट, थाना तेजगढ़, जिला दमोह (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया है।
तेजगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अंधे कत्ल के सफल खुलासे के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!