दरौडी में फेंसिंग के जाल में फंसा तेंदुआ: विजयराघवगढ़ में हड़कंप, बांधवगढ़ से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

0
Spread the love

​कटनी | जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरौडी में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत की लोहे की फेंसिंग में एक तेंदुआ फंसा हुआ पाया गया। तेंदुए के फंसने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। फिलहाल वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
​खेत की जाली में फंसा वन्यप्राणी
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ संभवतः शिकार की तलाश में या रास्ता भटक कर खेत की ओर आया था, जहां वह लोहे के कटीले तारों में बुरी तरह उलझ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, तेंदुआ खुद को छुड़ाने की कोशिश में लहूलुहान भी हुआ है। तार में फंसे होने के कारण तेंदुआ काफी आक्रामक स्थिति में है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
​वन विभाग ने घेरा इलाका, रेस्क्यू की तैयारी
​घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ और बड़वारा वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। वन अधिकारियों ने तत्काल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचित किया है।

​घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी ग्रामीण के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
​ बांधवगढ़ की टीम तेंदुए को ‘ट्रेंकुलाइज’ कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकालेगी। रेस्क्यू के बाद तेंदुए का मेडिकल परीक्षण होगा और स्वस्थ होने पर उसे वापस सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाएगा।

​वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए है अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तेंदुआ फेंसिंग से अचानक छूट जाता है, तो वह हिंसक हमला कर सकता है।
​वन विभाग ने अपील की है कि​घटना स्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और शोर न मचाएं।
​खेतों और खुले इलाकों में अकेले जाने से बचें। ​अपने बच्चों और पालतू मवेशियों को सुरक्षित और बंद स्थानों पर रखें।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!