तेंदुखेड़ा धर्ममय: 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ को लेकर नगर-तहसील में व्यापक प्रचार, घर-घर दिया गया आमंत्रण

0
Spread the love


तेंदुखेड़ा।
नगर एवं तेंदुखेड़ा तहसील क्षेत्र इन दिनों धर्ममय वातावरण से सराबोर है। 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ को लेकर गुरुवार को तहसील के सभी सेक्टरों, वार्डों और नगर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रचार-प्रसार किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुँचकर श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र सौंपे और सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।
यह विराट धार्मिक आयोजन धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। प्रचार के दौरान संगठन ने बताया कि यह अखंड पाठ जन-जन के कल्याण, विश्व-शांति, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का पूरा विवरण (आमंत्रण-कार्ड अनुसार)
कार्यक्रम : 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ
प्रारंभ : 06 फरवरी 2026, शुक्रवार, दोपहर 12:00 बजे
समापन : 07 फरवरी 2026, शनिवार, दोपहर 12:00 बजे
स्थल : भैंसासुर बाबा प्रांगण, दमोह रोड,
तहसील – तेंदुखेड़ा, जिला – दमोह (म.प्र.)
आयोजक
मथुरा ट्रेडर्स, तेंदुखेड़ा, जिला दमोह
समापन अवसर पर विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन अवसर पर
शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी (केंद्रीय अध्यक्ष, भगवती मानव कल्याण संगठन),
शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी),
श्री सौरभ त्रिवेदी जी (अनुप भैया) (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)
एवं सिद्धाश्रम चेतना अर्धीश जी का गरिमामयी आगमन प्रस्तावित है।
नगर-नगर गूंजा आमंत्रण
दिनभर चले प्रचार अभियान के दौरान पंपलेट वितरण, व्यक्तिगत संपर्क और मौखिक आमंत्रण के माध्यम से आमजन को कार्यक्रम से जोड़ा गया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूर्णतः सात्विक एवं अनुशासित है, जिसमें सभी वर्गों के श्रद्धालु सम्मिलित हो सकते हैं।
संगठन ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर अखंड पाठ, आरती एवं भक्ति में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *