दुर्घटना में वार्ड 12 के श्री राम महाराज करसोलिया का निधन, नगर में शोक की लहर

तेंदुखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्री राम महाराज करसोलिया का बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह हादसा तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्सा के पास रात लगभग 10 बजे घटित होना बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री करसोलिया अपने चार पहिया वाहन से कहीं से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और श्री करसोलिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए तेंदुखेड़ा शासकीय अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। आज वार्ड क्रमांक 12 स्थित करसोलिया निवास पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे तेंदुखेड़ा नगर में शोक की लहर व्याप्त है। बड़ी संख्या में नागरिकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति शोकाकुल परिवार को प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
— पुत्र: हर्षित करसोलिया, भतीजे: सोमेश करसोलिया, ओमेश करसोलिया
