सांदीपनी विद्यालय तेंदूखेड़ा के विद्यार्थियों से भरा ऑटो पलटा, दो छात्र गंभीर घायल

0
Spread the love


थाना तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम रामादेही क्षेत्र में सोमवार को सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों को ले जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच विद्यार्थियों में से दो को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामादेवी निवासी रोहित पाल (14), दीक्षा पाल (12), मोनिका पाल (12), दुर्गेश पाल (10) और साक्षी पाल (13) प्रतिदिन की तरह सुबह विद्यालय जा रहे थे। उनका ऑटो ग्राम से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। विद्यार्थियों ने बताया कि ऑटो तेज गति में था, जिससे हादसा हुआ। ऑटो में कुल पांच विद्यार्थी सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लाया गया। यहां डॉक्टर अर्पित पांडे ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में रोहित पाल के पैर में घुटने के पास तथा दीक्षा पाल के हाथ में कलाई के पास गंभीर चोट पाई गई, जिसके चलते दोनों को बेहतर उपचार हेतु जबलपुर रेफर किया गया। शेष तीन विद्यार्थियों को हल्की खरोंचें आई थीं, जिनका उपचार कर उन्हें स्कूल भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक अभिनंदन दुबे, नीरज जैन और ऋषि शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल विद्यार्थियों का हालचाल जाना।
इस घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के परिवहन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिवहन में गति नियंत्रण, फिटनेस जांच और सुरक्षित मार्गों को लेकर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *