फ़िल्टर प्लांट, पाइपलाइन और जल सैंपलिंग की होगी नियमित जांच शिकायत पर तत्काल कार्रवाई- कलेक्टर श्री कोचर

0
Spread the love

 

दूषित पेयजल से जनहानि की घटना के बाद दमोह में अलर्ट

कलेक्टर श्री कोचर ने दिए सख्त निर्देश

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया हाल ही में एक जिले से दूषित पेयजल सेवन के कारण नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। इस गंभीर घटना के मद्देनज़र शासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुरूप जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने बताया सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां फ़िल्टर प्लांट संचालित हैं, वहां नियमित रूप से पानी की सैंपलिंग की जाए तथा प्लांटों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा पेयजल आपूर्ति की सभी पाइपलाइनों की भी जांच की जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो।

            उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई पाइपलाइन नालियों या गंदे जल के संपर्क वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है, तो उसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता हो और वहां लगातार सैंपलिंग एवं चेकिंग की जाए तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग स्वयं मेरे द्वारा की जाएगी।

            कलेक्टर श्री कोचर ने जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे एवं पीओ डूडा को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि यदि किसी भी क्षेत्र या कॉलोनी में दूषित पेयजल की शिकायत सामने आती है, तो तत्काल ‘दमोह हेल्पलाइन’ पर सूचना दें, ताकि प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई कर समस्या का निराकरण किया जा सके।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!