इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु दमोह के दो मॉडलों का चयन इंदौर में हुए राज्य स्तरीय आयोजन में दमोह के पांच प्रतिभागियों ने लिया भाग

0
Spread the love

कलेक्टर श्री कोचर के निर्देशन में इस वर्ष रिकार्ड 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रोटोटाइप का किया था रजिस्ट्रेशन

दमोह : 03 जनवरी 2026

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में चयनित विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाए प्रेषित की।

            राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोजना, विकासखंड पटेरा से राजा प्रजापति  के मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया हैं। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन अशासकीय गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कीम नंबर 54 इंदौर में किया गया, जिसमें दमोह जिले के कुल पांच प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोजना पटेरा से राजा प्रजापति को राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता के लिए चुना गया हैं।

            चयनित भुवनेश्वरी चक्रवर्ती के मॉडल का शीर्षक “पानी पीने के नलों के लिए एडवांस सुरक्षा कवर” है। पानी पीने के नलों पर इस कवर को लगाने से नल पूरी तरह से सुरक्षित होंगे पशु-पक्षी इसे गंदा नहीं करेंगे, मक्खी मच्छर नहीं पनपेगे जिससे पानी पीने वाले लोगों को इंफेक्शन एवं अन्य बीमारियों का खतरा नहीं होगा। एडवांस सुरक्षा कवर विशेष रूप से विद्यालय, अस्पताल एवं मंदिरों में लगाया जा सकता है यह बहुत ही सस्ता एवं सरल उपाय है जिसे आसानी से उपयोग भी किया जा सकता है।

            इसी तरह चयनित दूसरे विद्यार्थी राजा प्रजापति ने ट्रेन्जर मशीन का मॉडल बनाया जो श्रमिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है, भारी सामान लाने ले जाने में इसका उपयोग श्रमिक आसानी से कर सकेंगे जिससे उन्हें पीठ एवं गर्दन में दर्द नहीं होगा, इसमें फोल्डेबल छाता ,पंखा, टॉर्च और मोबाइल चार्जिंग के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट भी लगाई गई है। अब यह दोनों प्रतिभागी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे इसके लिए भारत सरकार से उन्हें 25-25 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त होगी।

            मार्गदर्शी शिक्षकों में प्रमुख रूप से बहादुर सिंह ठाकुर सरदार पटेल स्कूल दमोह, सूर्यकांत कोरी हायर सेकेंडरी स्कूल सोजना ने बहुत ही शानदार तरीके से भूमिका का निर्वहन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में सभी मार्गदर्शी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!