नव वर्ष के अवसर पर मूलनायक मुनिसुब्रतनाथ भगवान का होगा महामष्तिका अभिषेक

0
Spread the love

सर्वमंगल की कामना से सुख सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर जैन मंदिर बनवार में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

बनवार/दमोह – दिगंबर जैन मंदिर बनवार में नववर्ष के उपलक्ष्य पर समाधि सम्राट आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य मुनि श्री सुख सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बनवार में विराजमान प्राचीन मूलनायक मुनिसुब्रतनाथ भगवान का महामष्तिका अभिषेक 1 जनवरी को सुबह होने जा रहा है।
इसके साथ ही सुबह ध्वजा रोहण, प्रभात फेरी, नित्य अभिषेक 108 कलशो से अतिशयकारी प्राचीन मूलनायक मुनिसुब्रतनाथ भगवान का महामष्तिका अभिषेक, मुनिसुब्रतनाथ विधान, पूजन, एवं सामूहिक महाआरती, एवं मुनि श्री के मंगल प्रवचन आदि धार्मिक अनुष्ठान मुनि श्री सुख सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी बंधु सादर आमंत्रित है।बाहर से आने वाले धर्म प्रेमी बंधुओं की समुचित व्यवस्था समाज द्वारा की गयी है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *