राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई

0
Spread the love

दमोह : 15 दिसम्बर 2025

            महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन द्वारा जारी आदेशानुसार कॉलेज चलो अभियान की संयोजक डॉ. इंदिरा जैन के निर्देशन में प्राध्यापक अर्थशास्त्र डॉ. हरिओम दुबे एवं सहायक प्राध्यापक गणित जेपीबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह डॉ रमेश प्रसाद अहिरवार द्वारा कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्राओं को मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, संचालित पाठ्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

            सहायक प्राध्यापक गणित डॉ रमेश प्रसाद अहिरवार ने मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की  योजनाओं, विभिन्न स्कॉरशिप एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित उपस्थित छात्राओं को जानकारी प्रदान की एवं प्राध्यापक अर्थशास्त्र डॉ. हरिओम दुबे के द्वारा  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई। उक्त कार्यक्रम में जे.पी.बी. कन्या उच्चतर विद्यालय दमोह के प्राचार्य डी. के. मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक विपिन तिवारी, नरेश अहिरवार का विशेष सहयोग रहा। व्याख्यान के दौरान छात्राएं उपस्थित रही।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!