तेजगढ़ में वैभव सिंह लोधी की स्मृति में शोकसभा, सर्वसमाज ने दी अंतिम विदाई
तेजगढ़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य और शिक्षक मनोहर सिंह लोधी कलुआ वाले के छोटे पुत्र वैभव सिंह लोधी के असमय निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो उठा। अल्पायु में वैभव का यूं ही चले जाना सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है। इसी कड़ी में तेजगढ़ में आयोजित शोकसभा में सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोकसभा के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने वैभव के उज्ज्वल स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और मिलनसार व्यवहार को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोधी समाज के जिला अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने वैभव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि,
“इतनी कम उम्र में उसका जाना परिवार ही नहीं, पूरे समाज की क्षति है। वैभव हमेशा मुस्कुराते हुए सभी से मिलते थे, उनका यह व्यवहार हम सबको जीवनभर याद रहेगा।”
शोकसभा का मंच संचालन भारत सिंह ठाकुर ने किया, जिन्होंने वैभव की स्मृतियों को साझा करते हुए माहौल को और अधिक श्रद्धामय बना दिया।
महेंद्र दीक्षित भी शोकसभा में शामिल रहे, जिन्होंने वैभव के व्यवहार, उनके संस्कार और परिवार की सादगी को याद करते हुए गहन दु:ख प्रकट किया।
इसी कड़ी में शोएब पठान ने अपनी मार्मिक कविता “बहुत याद आते हो वैभव” का गायन किया, जिसकी पंक्तियाँ सुनकर उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं और पूरे परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस दौरान पिता मनोहर सिंह लोधी ने नम आंखों से उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“मेरे बेटे को आप सबका जो स्नेह और आशीर्वाद मिला, वही हमारे लिए संबल है। वैभव का सपना अधूरा रह गया, पर उसकी यादें सदा जीवित रहेंगी।”
शोकसभा में क्षेत्र के ख्याति प्राप्त जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, युवा वर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर वैभव सिंह लोधी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
पूरे क्षेत्र में इस असमय विछोह से व्यथा की लहर व्याप्त है इस दुखद घड़ी में सन्त श्री दिगंबर कैलाश पुरी जी महाराज आवाहन अखाड़ा, (बाल ब्रह्मचारी संत जी सागोनी), अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय समाज के हुए जिला अध्यक्ष शिक्षक भाव सिंह लोधी नोहटा, उमराव सिंह ठाकुर खमरिया, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह, आलोक संघ अध्यक्ष काशीराम सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष गुड्डा सिंह ठाकुर, डॉ परम सिंह, भारत सिंह लोधी मोहरा, नन्हे सिंह, ठाकुर पदम् सिंह, महेंद्र दीक्षित, महेंद्र दुबे, भोजराज जैन बेड़ी सिंह सदर, राजकुमार साहू, थाना प्रभारी अरविंद सिंह, प्रवीण पटेल, हुकम सिंह शिक्षक, उम्मेद सिंह, धनकुमार विश्वकर्मा, बंटी सोनी, विनोद सिंघई, अनरत सिंह शिक्षक, बहादुर सिंह, इंद्र सिंह, बारी बाई धुर्वे, तेंदूखेड़ा, सुभाष झरिया, बैजनाथ अहिरवाल, सुशील यादव, मयंक विश्वकर्मा, सुशील यादव, अभिषेक साहू, शंकरलाल झरिया तेंदूखेड़ा, संदीप सिंघई, वीरेंद्र, दुर्गेश पटेल, जैन राजा सिंघई सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

