जबेरा जनपद सीईओ श्री पटेल ने शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पहुंचकर मध्यान्ह भोजन के लिए प्रदाय बर्तनों का किया निरीक्षण

0
Spread the love

दमोह:

            मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन एवं जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में शासन द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए बर्तन खरीदने हेतु समूह वार स्कूलों में राशि पहुंचाई गई है जिसका निरीक्षण समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को जबेरा जनपद सीईओ डॉ. रामेश्वर पटेल शासकीय कन्या माध्यमिक शाला जबेरा पहुंचे। जहां मध्यान्ह भोजन संचालित कर रहे महात्मा गांधी स्व-सहायता समूह जबेरा द्वारा शासन से प्राप्त 7000 रुपए की राशि से मध्यान्ह भोजन के बर्तन क्रय किए गए हैं।

             जिसका निरीक्षण करते हुए जनपद सीईओ डॉ. रामेश्वर पटेल द्वारा बर्तनों के गुणवत्ता की जांच करते हुए सहमति प्रदान कर वेरिफिकेशन किया गया। साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया जिसमें मीनू अनुसार उपस्थित सभी 90 बच्चों को भोजन कराया गया। वही जनपद सीईओ श्री पटेल ने विद्यालय के व्यवस्थित पाए जाने पर स्टाफ की सराहना भी की।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों