विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक किया जावे ताकि इस प्रकार की किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो-कलेक्टर श्री कोचर

0
Spread the love

दमोह : 04 दिसम्बर 2025

             शासकीय माध्यमिक शाला किसुनगंज विकासखंड पथरिया में लगभग 50 छात्रों के द्वारा रतनजोत (जेट्रोफा) के विषाक्त बीज खाने से उनकी उल्टी एवं दस्त के प्रकोप से शारीरिक हालत गंभीर हो गयी, जिससे उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज कराया गया। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए समस्त कार्यालय/विद्यालय /आंगनवाड़ी केंद्रों /संस्थाओं के प्रांगण/परिसर व आस-पास लगे विषाक्त पेड़/पौधे, जिनके फलों/पत्तियों के सेवन से शारीरिक दुष्प्रभाव होता है, ऐसे समस्त पेड़/पौधों की प्रांगण/परिसर से तत्काल सफाई करायी जाये। साथ ही कर्मचारियों/विद्यार्थियों को जहरीले फल वाले वृक्ष/कटीली झाड़ियां/जहरीले बीजों आदि के संबंध में जागरूक किया जावे।

            डॉ. मनोज अहिरवार, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र-दमोह द्वारा रतनजोत (जेट्रोफा) के बीजों से स्कूली बच्चों को बचाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन के संबंध में एक वीडियो जारी किया गया हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को जागरूक किया जावे, ताकि इस प्रकार की किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!