दिव्यांग बच्चों ने लिया प्रतियोगिता में भाग जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया पुरुस्कार का वितरण

0
Spread the love

फिरोजखान


विकास खण्ड तेन्दूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत समस्त शालाओं में दर्ज दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र तेन्दूखेड़ा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्य विद्यालय तेन्दूखेड़ा में किया गया जिसमें विकास खण्ड के समस्तशालाओ में दर्ज लगभग 98 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के शुरू में नगर परिषद के ध
अध्यक्ष श्री सुरेश जैन, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नामदेव, सासंद प्रतिनिधि ठाकुर श्री मूरत सिंह,विधायक प्रतिनिधि ठाकुर श्री परम् सिंह, वरिष्ठ नेता ठाकुर श्री गोविंद सिंह समस्त प्रतिनिधि के द्वारा माँ सरस्वती जी का पूजन किया गया इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत में आलू दौड़ कराई गई,कुर्सी दौड़,100 मीटर, 50 मीटर की दौड़ चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में समस्त बच्चों ने भाग लिया।

जनप्रतिनिधियों के द्वारा बच्चों को पुरुस्कार का वितरण किया गया । कार्यक्रम में विकास खण्ड स्रोत समन्वय श्री पी एल अहिरवार के साथ श्री इन्द्रर सिंह, शंकर लाल,विजय अहिरवार बीएसी विकास खण्ड सह समन्वय मोनिका पहाड़े समस्त जनशिक्षक राजेश नामदेव,बहादुर सिंह, रवि सिंह,श्याम सिंह, गुलाब सिंह, सुल्तान बस्तवर,धर्मेंद्र सिंह, रामचरण सिंह, चंपालाल, ज्ञानेंद्र, प्रहलाद सी सिंह मुकेश सींग, कौशल सिंह,निर्मल चौकसे, कौशल सिंह और लाल सिंह यादव के साथ बारी बाई, ममता खरे श्रीमती अनुराधा तिवारी, श्रीमती सीमा सोनी समस्त शिक्षकों के द्वारा प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!