हटा उप-जेल में आज श्रीमद्भागवत गीता आयोजन, बंदियों ने लिया गीता का ज्ञान
दमोह:
मध्यप्रदेश शासन और जेल मुख्यालय के निर्देशन में आज उपजेल हटा में श्रीमद्भागवत गीता आयोजन किया गया। गीता महोत्सव के तहत आयोजन में पंडित श्री रति कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा बंदियों को श्रीमद्भागवत गीता के 15 वे अध्याय पर उपदेश दिया गया।
बंदियो को गीता का ज्ञान देते हुए शास्त्री जी ने बताया की गीता जी एक धर्मनिरपेक्ष शास्त्र है सभी भारतवासियों को इसका अध्ययन मनन करते हुए बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने महाभारत काल का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश का व्याख्यान किया, इस दौरान उप-जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह चौधरी की भी उपस्थिति रही, जेल में गीता आयोजन होने से जेल का माहौल भक्तिमय और धार्मिक बन गया। अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया ऐसे आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

