मिशन कर्मयोगी IGOT लर्निंग वीक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों का सम्मान
दमोह:
मिशन कर्मयोगी IGOT लर्निंग वीक, जो 15 सितंबर से 19 सितंबर 2025 के मध्य आयोजित किया गया था, जिले के आयुष विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारियों ने सर्वाधिक प्रशिक्षण पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि के लिए आयुष विभाग के डॉ. अनंत राम पटेल, डॉ. अर्चना चौधरी और डॉ. साक्षी सेन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तीनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों व समर्पण की सराहना की।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मिशन कर्मयोगी जैसे कार्यक्रम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनसेवा में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा अधिकतम प्रशिक्षण पूर्ण करना जिले के लिए गौरव की बात है। अधिकारीगणों ने इस सम्मान को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

