विराट मुकाम… 52वां वन-डे शतक
एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड
रांची में रनवीर द. अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने 135 रन बनाए
विराट मुकाम… 52वां वन-डे शतक
एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड
सचिन के 51 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
रांची | भारत के स्टार बल्लेबाज कोहली ने करिअर का एक और ‘विराट’ मुकाम हासिल किया है। रांची में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में कोहली ने 135 रन की पारी खेली। यह वनडे फॉर्मेट में उनका 52वां शतक रहा। 37 वर्षीय कोहली किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में बनाए 51 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। टीम इंडिया ने रांची वन-डे में द. अफ्रीका को 17 रन से हराया। पेज
कोहली के अफ्रीका के विरुद्ध सर्वाधिक 6 शतक
कोहली द. अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने वाले बैटर बने। सचिन-वॉर्नर के 5-5 शतक हैं।
कोहली का ये ओवरऑल 83वां इंटरनेशनल शतक है।
कोहली-रोहित ने 20वीं बार वन-डे में शतकीय साझेदारी की। गांगुली-सचिन की जोड़ी ने रिकॉर्ड 26 बार ऐसा किया।
कोहली-रोहित सबसे ज्यादा 392 मैच खेलने वाली जोड़ी बनी। 550 मैच का रिकॉर्ड श्रीलंका के संगकारा-जयवर्धने का।
रोहित ने इस मैच में 352वां छक्का लगाया। वे वन-डे में
सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बने। अफरीदी के 351 सिक्स हैं।
रांची में दोनों टीमों के बीच सबसे अधिक 681 रन का रिकॉर्ड बना। भारत ने 349 जबकि द. अफ्रीका ने 332 रन बनाए।

