अनाथ किसान यात्रा का दूसरा दिन, गांव गांव यात्रा को मिल रहा समर्थन

0
Spread the love

कवि चंद्र भान लोधी

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से अनाथ किसान यात्रा निकाली जा रही है। किसान अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर खर्राघाट से दमोह के लिए पैदल दंडवत जा रहे है। किसानों की मांग है कि धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल की जाए, मक्का का समर्थन मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल हो, मंडियों के चुनाव कराए जाए, किसानों को दिन में बिजली दी जाए, खाद का वितरण सरकारी उचित मूल्य दुकानों पर किया जाए।

अनाथ किसान यात्रा निकाल रहे कवि चन्द्रभान लोधी ने कहा कि आज तो हम लोग सिर्फ दमोह तक ही जा रहे है लेकिन यदि हमारी मांगे नहीं मानी तो फिर दिल्ली तक कूच कर सकते है। हमारी मांगे वाजिब है सरकार ने जो किसानों से वादा किया था सिर्फ वही करने को कह रहे है। मंडी चुनाव करीब 15 सालों से नहीं हुए जिस वजह से मंडियों में व्यापारियों की मनमानी चल रही है, इसलिए जल्दी मंडी चुनाव कराए जाए।

अनाथ किसान यात्रा का स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर सिंह लोधी ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार मक्का को समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती तो किसान पूरे भारत में आंदोलन करगे।

दूसरे दिन की यात्रा का पड़ाव जोरतला गांव में रहेगा और 2 दिसंबर को यह यात्रा दमोह पहुंचेगी जहां हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। आज की यात्रा में अर्थखेड़ा, राजा पटना, बढ़याऊ, जोरतला इत्यादि गांवों में जनसभा के माध्यम से किसानों के सामने बात भी रखी गई। यात्रा में प्रमुख रूप से कवि चंद्रभान सिंह लोधी, भगवत सिंह लोधी, रज्जू सिंह, अमर सिंह, राजा अरविंद सिंह, राहुल सिंह, शिवराज सिंह, गोविंद सिंह,भोजराज सिंह, संजू बाबाजी, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह सरपंच, पुष्पेंद्र लोधी, देवी सिंह, अभिमन्यु सिंह सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!