संविधान दिवस पर बेलाताल ओपन थियेटर में विशेष कार्यक्रम, संविधान सभा

0
Spread the love

सदस्यों की भूमिका में मौजूद रहे 299 छात्र -छात्राएं

प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ जाना संविधान का महत्व

दमोह: 26 नवम्बर 2025

            देश के संविधान दिवस पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में शहर के बेलाताल तालाब स्थित पार्क में बने ओपन थियेटर में एक विस्तृत एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल भावना, उसके निर्माण, उसकी संरचना एवं नागरिकों के अधिकारों-कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संविधान सभा के सदस्यों की तरह जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 299 छात्र-छात्राओं ने मंच पर एक साथ बैठकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। यह दृश्य न केवल आकर्षक रहा बल्कि बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ और सम्मान को भी दर्शाता रहा।

            कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया, इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान, संविधान के मूल ढांचे, उसके 22 भागों, 12 अनुसूचियों और 395 मूल अनुच्छेदों से संबंधित विविध जानकारियों को आकर्षक बैनरों, पोस्टरों और मॉडलों के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को संविधान की गंभीरता और व्यापकता को समझने का अवसर दिया। अतिथियों ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे आयोजनों से आगामी पीढ़ी में संविधान के प्रति जागरूकता और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध बढ़ता है।

            कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपागरे, पं. नरेंद्र दुबे, नरेंद्र बजाज, डीओ खाद्य सुरक्षा राकेश अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा, एमएलबी शाला के प्राचार्य आलोक सोनवलकर, सुशील नामदेव, मोहन राय हरीश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। इस आयोजन में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!