शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

0
Spread the love

दमोह: 26 नवम्बर 2025

            शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में 26 नवंबर  को संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी पी.चौधरी के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा भारत का संविधान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने कहा विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। जो भारत का सर्वोच्च कानून है। यह भारत को एक संप्रभु ,समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। इस अवसर पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. दिनेश कुमार पटेल और डॉ. राजेश पौराणिक द्वारा किया गया जिसमें छात्राओं ने संविधान पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया। प्रश्नोत्तरी में रीना पटेल प्रथम एवं निबंध प्रतियोगिता में रक्षा लोधी प्रथम,राधा गोंड द्वितीय, एवं शिवा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या छात्राओं की उपस्थिति रही ।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!