वाहन चेकिंग के दौरान तारादेही पुलिस ने दो पिकअप वाहन किए जब्त

0
Spread the love

नियमों के विरुद्ध यात्रियों का परिवहन करने पर कार्रवाई

, तेंदूखेड़ा।

तारादेही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नियमों के विरुद्ध यात्रियों का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर यात्रियों को वाहनों में बैठाकर ले जाने वालों में हड़कंप मच गया।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों में नियम विरुद्ध यात्रियों का परिवहन किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

        तेंदूखेड़ा ब्लॉक में चार पहिया लोडिंग वाहनों में सवारी भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के मामले लगातार सामने आते है कई जगह ये लोडिंग वाहन हादसों के शिकार होने के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक ने जिले के समीप थाना प्रभारियों को वाहनों की जांच पड़ताल करने के निर्देश जारी किये थे उसी अभियान के तहत 

शनिवार को तारादेही पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया और उसी दौरान गुजरी दो पिकअप वाहनों को जप्त किया सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया

       ।कार्यवाही को लेकर तारादेही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े ने बताया दमोह पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश तेंदूखेड़ा एस डी ओ पी के मार्गदर्शन में शनिवार को ऐसे लोडिंग वाहनों की जांच पड़ताल की गई जिनमें यात्री को ले जाया जा रहा था उनमें दो पर कार्यवाही करके वाहनों को जप्त किया है

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!