सहायक उपकरण प्राप्त होने से वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांगजनो को दैनिक कार्यो में सुविधा होगी- राज्यमंत्री श्री लोधी

0
Spread the love

सेवा संकल्प अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को

सहायक उपकरण वितरित

            प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा सहायक उपकरण प्राप्त होने से वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलेगी। साथ ही उनके आवागमन को सुगम बनाने तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में भी यह उपकरण सहायक होंगे।

            उन्होने कहा सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा एवं सहायता पहुंचाना है, ताकि उन्हें सम्मानजनक और सुगम जीवन जीने में सहयोग मिल सके। श्री लोधी ने इस दिशा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!