दमोह-कटनी फोरलेन को मिली मंजूरी, 4,470 करोड़ से बदलेगी सड़क कनेक्टिविटी की तस्वीर

0
Spread the love

105 किमी लंबे फोरलेन से बुंदेलखंड-महाकौशल के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी : सांसद राहुल सिंह लोधी

दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। करीब 4,470 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से दमोह सहित आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

परियोजना को मंजूरी मिलने पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दमोह को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले खजुराहो में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-सागर 75 किलोमीटर फोरलेन मार्ग को भी मंजूरी मिली थी। इस परियोजना का टेंडर ओपन हो चुका है और आगामी दो से तीन माह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

सांसद ने बताया कि दमोह-जबलपुर फोरलेन को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं छतरपुर-बक्सवाहा से दमोह तक फोरलेन कनेक्टिविटी की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब अगला संकल्प दमोह-पन्ना फोरलेन का है।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि “बेहतर दमोह, कनेक्टिंग दमोह” के संकल्प के साथ सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। दमोह-कटनी फोरलेन बनने से दोनों शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम होने के साथ व्यापार और परिवहन गतिविधियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित होने से आवागमन के साथ क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है। दमोह-कटनी फोरलेन की मंजूरी को उन्होंने दमोह संसदीय क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!