जश्ने ईद मिलाद उन नबी पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

जिला दमोह के तेंदूखेड़ा नगर में अंजुमन इस्लामिया कमेटी एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगम्मा मोहम्मद साहब का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया मुहम्मद साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल के दिन सोमवार सुबह सादिक के समय सऊदी अरब के मक्का शहर में हुआ था इसलिए हर वर्ष 12 तारीख रबी उल अव्वल को मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में तेंदूखेड़ा जमा मस्जिद में रात में मिलाद का प्रोग्राम रखा गया और सुबह 9:00 बजे से जुलूस जामा मस्जिद तेंदूखेड़ा से होता हुआ पंचवटी मंदिर खगड़िया रोड बाजार थाना रोड से होता हुआ राम मंदिर से होता हुआ वार्ड नंबर 08 स्थित मदरसे में इसका समापन हुआ इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने भाग लिया कोई झंडों को बुलंद करके लहरा रहा था तो कोई नबी की शान में नात गुनगुना रहा था तो कोई नारे लगा रहा था हुजूर की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा लब्बैक या रसूल अल्लाह
मदरसे में सलातो-सलाम के बाद हाफिज खालिद राजा ने फातिहा खानी की दुआ फरमाई अपने मुल्क हिंदुस्तान की अमन चैन तरक्की की सलामती भी दुआ की ।

इस मौके पर जुलूस में तेंदूखेड़ा मस्जिद के सदर अब्दुल शमी उप सरदार डॉक्टर अजीज खान अब्दुल सलाम ,सलीम खान पी डब्ल्यू डी ,जाहिद खान ,शाहिद हुसैन ,शाहिद अली, अक्कू भाई ,जान अब्दुल कलाम, तबरेज अली ,जीशान ,इमरान खान रईस बाबा, परवेज खान, शोएब खान, मकसूद अली सलीम खान, भूरा भाई जान, साजिद खान अनवर शाह शहीद शाह आदि बड़ी तादात में लोग शामिल हुए।
इस मौके पर एसडीओपी अर्चना अहीर और थाना प्रभारी सरोज ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा
