ज्ञानदीप विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा। श्री ज्ञानदीप विद्या विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेंदूखेड़ा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री रमेश कुमार तिवारी एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ने गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने जमकर सराहना की। वहीं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेंदूखेड़ा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्ञानदीप विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अत्यंत मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी शानदार प्रस्तुति को उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा और ज्ञानदीप विद्यालय को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए ट्रॉफी देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय संचालक अनिल कुमार चौधरी, मोहित कुमार जैन एवं प्राचार्य श्रीमती शुचिता जैन ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित सभी सम्माननीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!