सड़क पर पैदल चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

0
Spread the love

:

तेंदूखेड़ा। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर तारादेही तिराहे से लगभग 100 मीटर दूर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में पैदल जा रही महिला और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 निवासी कल्लो बी पति हमीद शाह सड़क पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम धनगौर निवासी चंदन विश्वकर्मा (22 वर्ष) पिता रूपलाल, बाइक से तेंदूखेड़ा से अपने गांव धनगौर जा रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से कल्लो बी से टकरा गई।

हादसे में महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। :::

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!