जामा मस्जिद तेंदूखेड़ा में अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

0
Spread the love

में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का पर्व रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9 बजे नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने जामा मस्जिद पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश व समाज में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी।

ईद-उल-अज़हा का पर्व पैगंबर इब्राहीम अलैहिस्सलाम द्वारा अपने पुत्र हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह त्योहार त्याग, विश्वास और अल्लाह के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक माना जाता है। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि इस पर्व पर कुर्बानी हर मालदार मुसलमान पर वाजिब मानी गई है।

तेंदूखेड़ा नगर में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद-उल-जुहा का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पेश इमाम खालिद रजा, मुस्लिम समाज अध्यक्ष मो. समी खान (नत्थू भाईजान), उपाध्यक्ष हाजी डॉ. अब्दुल अजीज, अब्दुल सलाम खान, अब्दुल खलील खान, अब्दुल कलाम (सोनू खान), इंजीनियर साविर खान, शोएब खान, इदरीश खान, हैदर हुसैन जाफरी, रहीश खान, भूरा खान, सलीम बेग सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

ईद के मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *