तेंदूखेड़ा की पहली महिला डॉक्टर बनीं डॉ. ज़ेबा खान, नगर को किया गौरवान्वित

0
Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)। जिले के तेंदूखेड़ा नगर के लिए गर्व का क्षण है कि यहां की बेटी डॉ. ज़ेबा खान ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। वे तेंदूखेड़ा की पहली महिला डॉक्टर बनकर उभरी हैं, जिससे पूरे नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

डॉ. ज़ेबा खान, जिन्हें परिवार और स्थानीय लोग प्यार से “सोन परी” के नाम से भी जानते हैं, वार्ड क्रमांक 7 की निवासी हैं। उनके पिता डॉ. अजीज खान और माता श्रीमती रिजवाना खान ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है।

डॉ. ज़ेबा खान ने पीपुल्स यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे तेंदूखेड़ा नगर को गौरवान्वित किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।

नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने डॉ. ज़ेबा खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई कि वे अपने ज्ञान और सेवा भाव से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।

डॉ. ज़ेबा खान की इस उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *