देवरी लीलाधर में आठवीं कक्षा के छात्रों का विदाई सम्मान एवं तिलक होली खेलने का दिया संदेश

0
Spread the love

धनकुमार विश्वकर्मा दमोह

हर्रई तेजगढ़ तेजगढ़ जिले के तेजगढ़ के समीपी ग्राम देवरी लीलाधर की एकीकृत माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं के बच्चों का विदाई सम्मान समारोह में शिक्षकों के साथ छात्र छात्रों के द्वारा फूल माला पहनाकर एवं गिफ्ट देकर उनका सम्मान एवं विदाई की गई. स्कूली छात्राओं के द्वारा विदाई गीत की प्रस्तुति पर छात्र भावुक हो गये तथा विछुड़न की मुद्रा भरे भाव सभी के चेहरों पर स्पष्ट परिलक्षित दिखे. शाला प्रभारी मनोहर सिंह ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की . उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का सही सदुपयोग हमें जीवन भर आराम और संपन्नता प्रदान करता है तब हमारे जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है और हमें मान सम्मान प्राप्त होता है. इस अवसर पर शिक्षकों के साथ बच्चों ने तिलक होली का भी आयोजन किया और एक दूसरे को तिलक लगाकर तिलक होली का संदेश दिया. विदाई समारोह में श्रीमती कल्पना लोधी, अंगद सिंह, मनोज रैकवार, मालती ठाकुर, पुष्पेंद्र अहिरवार सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!