होली के दिन तेजगढ़ थाना क्षेत्र में दो घटनाएँ, त्योहार की खुशियों पर लगा ग्रहण

0
Spread the love

तेजगढ़/दमोह। होली के दिन तेजगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक ओर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप हरदुआ निवासी दुर्ग गौंड (आदिवासी) का शव इमलिया मार्ग पर हार रोड किनारे खारी में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना ग्राम मझगुआ माल की है, जहां छोटेलाल राठौर (45 वर्ष), पिता गोविंद राठौर ने बबूल के पेड़ से डोरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक संदीप महोबिया और आरक्षक राजन राजपूत ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

होली जैसे उल्लासपूर्ण त्योहार के दिन हुई इन दो घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *