नवाचारी कृषक ओंकार सिंह ग्राम भाट खमरिया के अश्वगंधा की फसल का नीमच से आए    औषधीय फसलों के विशेषज्ञ डॉ शांति स्वरूप सारस्वत एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री जे.एल. प्रजापति द्वारा खेत का किया निरीक्षण दी महत्वपूर्ण सलाह

0
Spread the love

दमोह : 14 फरवरी 2026

नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में आयोजित किसान सम्मेलन में नीमच से आए औषधीय फसलों के विशेषज्ञ डॉ. शांति स्वरूप सारस्वत एवं परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला दमोह जे.एल. प्रजापति द्वारा नवाचारी कृषक श्री ओंकार सिंह लोधी पिता श्री अरविंद सिंह लोधी ग्राम भाट खमरिया में अश्वगंधा फसल का निरीक्षण किया गया कृषक द्वारा 12 एकड़ में अश्वगंधा की फसल उगाई गई है। कृषक की फसल का निरीक्षण कर कृषक को सिंचाई करने एवं खरपतवार निकालने की सलाह दी गई तथा औषधीय फसलों के विक्रय हेतु बाजार उपलब्धता की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि जिले में आत्मा योजना अंतर्गत अश्वगंधा को नवाचार फसल के रूप में लिया गया है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *