किसान के खेत में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

धन कुमार विश्कर्मा
तेजगढ़।
तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत पुतरी घाट हिनौती रैयत हार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी तेजगढ़ नीरज पांडे ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। टीम द्वारा सतर्कता और कुशलता के साथ मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पिंजरे में रखकर वन विभाग परिसर में सुरक्षित रखा गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार मगरमच्छ को कल भोपाल भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन अमले की सराहना की।
