पांजी पींडरई पंचायत में लापरवाही का आरोप, पानी टैंकर की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

0
Spread the love


तेंदुखेड़ा।
जिला दमोह की तेंदुखेड़ा जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पांजी पींडरई में सरपंच-सचिव की कथित मनमानी के चलते शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग और उपेक्षा का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा ग्रामवासियों को सार्वजनिक आयोजनों—जैसे शादी-विवाह, धार्मिक कथाएं एवं आमसभाओं—के दौरान जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए थे। इन टैंकरों को नाममात्र किराये पर ग्रामीणों को दिया जाना था, ताकि मिलने वाले किराये से टैंकरों का रख-रखाव और मरम्मत समय-समय पर हो सके।
लेकिन पांजी पींडरई पंचायत में इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। पंचायत कार्यालय के सामने ही एक पानी का टैंकर लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार टैंकर के अगले पहियों में मामूली मरम्मत की जरूरत है, बावजूद इसके सचिव द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में गांव में पानी की भारी किल्लत रहती है, और ऐसे समय टैंकरों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। यदि यह टैंकर ठीक कर दिया जाए, तो कई परिवारों को राहत मिल सकती है। इस संबंध में सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया जा चुका है, फिर भी सुधार कार्य में हो रही देरी समझ से परे है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में कई ऐसे फिजूलखर्च किए जाते हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को नहीं मिलता, जबकि यह मरम्मत ऐसा खर्च है जिससे ग्रामीणों की वास्तविक समस्या का समाधान हो सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि जब टैंकर की खराबी मामूली है और समस्या सभी के संज्ञान में है, तो आखिर सुधार कार्य में देरी क्यों की जा रही है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर टैंकर को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में जल संकट से राहत मिल सके।
ग्राम पंचायत सचिव दसरथ सिंह लोधी ने बताया कि वह मेरे कार्यकाल से पहले का है उसकी रिपेरिंग जल्दी करवा देंगे

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *