दिव्यता व श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए सहभागी

0
Spread the love

लक्ष्मण रैकवार
तेंदूखेड़ा।
नगर के भैसासुर बब्बा प्रांगण में आयोजित 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ दिव्यता, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले ही नहीं बल्कि संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर आश्रम से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला, भगवती मानव कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भैया सौरभ द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रातः नगर सद्भावना एवं नशा मुक्ति रैली निकाली गई, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें लोगों को नशा, मांस एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली का समापन पुनः भैसासुर बब्बा प्रांगण में हुआ।


दोपहर ठीक 12 बजे गुरुवर एवं माता रानी की दिव्य आरती के पश्चात शंखनाद के साथ अखंड पाठ का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रेरणादायी विचार रखे गए।
इस अवसर पर बहन संध्या शुक्ला ने कहा कि “यदि जीवन में कुछ गलत हो गया हो या आगे कुछ नया व सकारात्मक करना हो, तो माँ की साधना ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो जीवन के सभी कष्टों को हर लेती है। माँ की भक्ति मनुष्य को सत्कर्म और सच्चे मार्ग पर अग्रसर करती है।”
बहन पूजा शुक्ला ने समाज में फैली भ्रांतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आज ज्ञान की जगह केवल दिखावे ने ले ली है। माँ की महिमा को समझना और आत्मसात करना ही सच्ची साधना है।”सिद्धाश्रम धाम सारे विश्व मे एक ऐसी जगह हैजहा पर पिछले 27 वर्षों से लगातार चौबीस घण्टे मा की ज्योत जल रही है और अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का क्रम चल रहा है और यह क्रम अनादि काल तक चलेगा।


वहीं भैया सौरभ द्विवेदी ने सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि किस प्रकार गरीबों को भ्रमित कर सत्ता हासिल की जाती है और योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक नहीं पहुँच पाता। उन्होंने संगठनबद्ध होकर जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सागर, दमोह एवं जबलपुर जिलों से आए श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन का दायित्व मथुरा ट्रेडर्स, तेंदूखेड़ा के श्री सुनील यादव एवं उनके परिवार द्वारा निभाया गया। आश्रम से आए चेतना अंशों द्वारा मथुरा ट्रेडर्स का शुभ उद्घाटन भी किया गया।
समापन अवसर पर शक्ति जल का वितरण किया गया तथा महाप्रसाद खिचड़ी श्रद्धा भाव से सभी श्रद्धालुओं को वितरित की गई। अंत में आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त कर माँ एवं गुरुवर को प्रणाम किया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सद्भाव, नशा मुक्ति और संगठित शक्ति का सशक्त संदेश भी दे गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों