जातिभेद छुआछूत समाप्त कर के सनातन धर्म की रक्षा संभव है राकेश तिवारी

बटियागढ हरसिद्धि मंदिर प्रांगण घनश्यामपुरा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी माह के प्रथम रविवार को मासिक महाआरती का आयोजन किया गया आयोजन में सर्वसमिति के लोग सम्मिलित रहें आयोजन के उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को नशा मुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावन जीवन जीने को प्रेरित किया आयोजन का शुभारंभ 12 बजे से प्रीतम सिंह ब्लाक अध्यक्ष द्वारा किया संगठन की विचारधारा बताये हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी द्वारा बताया गया है कि हर जगह से आवाज उठ रही की सनातन की रक्षा कैसे होगी वहीं दूसरी तरफ जातिभेद छूआछूत जैसी बीमारी समाज की बीच बढ़ती जा रही है ऐसे में सनातन की रक्षा करना संभव नहीं है यदि धर्म की रक्षा संभव है तो जातिभेद छूआछूत हर संगठन व धार्मिक स्थानों से बंद होना चाहिए
आयोजन में संगठन की दर्जनों लोगों ने सदस्यता ली आयोजन में जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर दशरथ सिंह बबलू नायक रघुवीर सिंह ज्योति तिवारी गीता सिंह ममता तोमर रीना नामदेव सहित मां भक्तों की उपस्थिति रही संगठन द्वारा निःशुल्क शक्तिजल एवं प्रसाद वितरण किया

