तेंदूखेड़ा में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन


तेंदुखेड़ा—-
जिला दमोह की तेंदूखेड़ा तहसील में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे होगा, जबकि समापन 07 फरवरी 2026 (शनिवार) दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आयोजन स्थल भैंसासुर बब्बा प्रांगण, दमोह रोड, तेंदूखेड़ा, जिला दमोह निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक मधुरा ट्रेडर्स, तेंदूखेड़ा हैं।

इस अवसर पर धर्मसम्राट, युग चेतना पुरुष, सद्गुरुदेव परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ संपन्न होगा। यह आयोजन वर्षों से अखंड रूप से चल रही धार्मिक परंपरा की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला जी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला जी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौरभ द्विवेदी एवं सिद्धाश्रम चेतना के अधीश जी का विशेष रूप से शुभ आगमन होगा।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम विश्व-शांति, जनकल्याण, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक उन्नयन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी जाति-धर्म-समुदाय के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नशामुक्त एवं शारीरिक शुद्धता के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनें और अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से सफल बनाएं।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

