विधायक दमोह श्री मलैया ने 28.5 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन नागरिकों को मिलेंगी नई सुविधाएं

दमोह : 31 जनवरी 2026
दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने आज सिविल वार्ड क्रमांक 06 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान एयरटेल टावर के पास पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन 17.14 लाख की लागत, पाठक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 5.18 लाख रुपये, एलआईसी ऑफिस के पीछे एमआईजी-50 से एमआईजी-57 तक पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य 1.95 लाख तथा राम मंदिर पार्क में वॉलीबॉल ग्राउंड के उन्नयन, जालीयुक्त बाउंड्री वॉल एवं शांति नगर पार्क में नाली व पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य 4.23 लाख की लागत से किए जाने वाले कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस प्रकार आज कुल लगभग 28.5 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक श्री मलैया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
