जिला स्तरीय दुर्गाचलीसा पाठ का प्रचार प्रसार

0
Spread the love

चन्द्रप्रताप झालोन

भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक तेंदूखेड़ा तत्वाधान में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के निर्देशन में अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन नगर तेंदूखेड़ा के भैंसासुर बब्बा प्रांगण दमोह रोड पर 6,7 फरवरी 2026 को आयोजित होना है। जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय पूजा शुक्ला जी एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय संध्या शुक्ला जी भा.श.चे.पा. राष्ट्रीय महासचिव सौरभ द्विवेदी जी सिद्धाश्रम चेतना अधीश जी का आगवन हो रहा हैं।जिसमें मथुरा ट्रेडर्स तेंदूखेड़ा आयोजक है। इसी तारतम्य में भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर सैलवाड़ा के 27मील , सलैयामाल, हिनौती, रिचकुडी, महंगुआ, दोनी , साईपुरा एवं तारादेही सेक्टर के ग्राम केवलारी, बामनौदा, बिलतरा, बर्दघटी, कोडल,गोपालपुर आदि ग्रामों की जनता जनार्दन को आमंत्रित किया गया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *