एमपी में बना बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

0
Spread the love

एमपी में एक और बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। यह स्टेडियम सतना में बनाया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। वे क्रिकेट स्टेडियम सहित सतना को करीब साढे 6 सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का भी शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 दिसम्बर को सतना का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम सुबह 11 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से सतना के लिए उड़ान भरेंगे। करीब 12 बजे सतना पहुंचेंगे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव यहां से शाम 4.50 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 5.50 बजे राजधानी भोपाल के स्टेट हेंगर पर उतरेंगे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!