पीएमएसएमए के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक आयोजित

0
Spread the love

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.अठया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष स्वास्थ्य जांचउपचार क्लीनिक आयोजित किये गये। डॉ.अठया ने बताया कि क्लीनिक दौरान चिन्हित जोखिम वाली महिलाओं को निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाऍ प्रदाय की गई। इन विशेष जांचउपचार क्लीनिक में343 जोखिम एवं सामान्य गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। क्लीनिक दौरान सिविल अस्पताल हटा एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए पृथक से ओ.पी.डीऔर लैब जांचसुविधापूर्ण बैठकपेयजल एवं स्वल्पाहार के रूप में पौष्टिकस्वादिष्ट खिचडी प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर प्रदायित सेवाओं का मूल्यांकन किया गया।

विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक के निरीक्षण में पाई गई कमियों को डीएचओ ने दुरूस्त कराया

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉरीता चटर्जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक का निरीक्षण दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं को ठीक कराया। उन्होने गर्भवती महिलाओं के प्रयोगशाला जांच में अव्यवस्था से होने वाली परेशानियों को दुरूस्त करायास्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था एवं परामर्श सेवा को सुनिश्चित कराया। साथ ही प्रभारी बीएमओ को निर्देश दिये कि भविष्य में पीएमएसएमए सत्र गाईडलाईन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाओंव्यवस्थाओं के साथ आयोजित किये जाये।

विकासखंड स्तर पर आयोजित पीएमएसएमए के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक में उन गर्भवती महिलाओं की विशेष जॉच की गई जिनकी अनुमानित प्रसव तिथी माह जनवरी के दूसरे सप्ताह में आती है तथा पूर्व से जोखिम गर्भवती के रूप मे चिन्हित् थी जैसे सीवियर एनीमिकउच्च रक्तचापगर्भावस्था दौरान उच्च रक्तचापपिछले प्रसव में जटिलता अथवा गर्भावस्था में अन्य जोखिम संकेत इन सभी महिलाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार किया गया। आवश्यकतानुसार संबंधित मॉडरेट एनीमिक गर्भवती को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाये गये सोनोग्राफी जांच भी की गई।

सिविल अस्पताल हटा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉरविन्द्र कुमार ने विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में पहुची60 गर्भवती महिलाओं की जांच दौरान15 जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच भी की गई।

पीएचसीउप स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाऍ

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ द्वारा क्षेत्र की सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जॉच की गई। जिन गर्भवती की अनुमानित प्रसव तिथी आगामी माह के चौथे/ पॉचवे सप्ताह में है,उनकी विशेष जॉच एवं जोखिम प्रबंधन किया गया। संस्था में सप्ताह दौरान नवीन चिन्हित गर्भवती एवं अनियमित मासिक चक्र वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। एएनएम और आशा कार्यकत्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य क्लीनिक में उपस्थित होने हेतु प्रेरित किया।

इन विशेषज्ञों द्वारा दी गईं सेवाएं

सिविल अस्पताल हटा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉरविन्द्र कुमारसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉप्रियंका छाबड़ापटेरा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉमानवीतेन्दूखेड़ा में डॉप्रियंका ठाकुरबटियागढ़ में डॉप्रियंकाजबेरा में डॉपूर्वशी राय एवं हिण्डोरिया में स्किल लैब प्रशिक्षित एएमओ ज्योति ने अपनी सेवाएं दी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!