राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन 24 दिसम्बर को

0
Spread the love

दमोह: 19 दिसम्बर 2025‍

            राज्य शासन के निर्देशों के तहत् गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 दिसम्बर को दोपहर 01 बजे से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाना है। जिससे संबंधित कार्यक्रम का आयोजन उपभोक्ता फोरम के सामने पुरानी कलेक्ट्रेड दमोह प्रांगण में किया जाना है। कार्यक्रम में संबंधित विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यों की जानकारी उपभोक्ताओं को दी जावेगी।

            जिला आपूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि 24 दिसम्बर को दोपहर 01 बजे से पुरानी कलेक्ट्रेड में उपस्थित होकर उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त करें।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *