भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्नअवैध मांस एवं मछली खुले में विक्रय करने पर ज्ञापन

0
Spread the love

चन्द्र प्रताप ठाकुर झालोन


आज भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक तेंदूखेड़ा की पदाधिकारी कार्यकारिणी बैठक ग्राम तारादेही में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देशन प्रदान किए गए। आगामी 9 दिसंबर परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य अधिक से अधिक आरती चालीसा पाठ क्रम करने का आग्रह किया गया। एवं तारादेही थानांतर्गत ग्राम विभिन्न ग्रामों सर्रा भैंसा, बम्होरी तिराहा,तेजगढ़ तिराहा, हाई स्कूल के बाजू में, थाने के बाजू में अवैध रूप से मांस मछली की दुकान खुले में संचालित हो रही है। जिसको बंद कराने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा तेंदूखेड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। एवं बोला गया कि पांच दिवस के अंदर कार्यवाही की जाए अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसमे भगवती मानव कल्याण संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह तेकाम,युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव, मुकेश सिंह राजा बम्होरी, कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *