पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने 02 प्रकरणों मेंसाढ़े पांच हजार  रूपये का किया ईनाम घोषित

0
Spread the love

दमोह : 

            पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत दो प्रकरण में पाँच हजार पाँच सौ रूपये का इनाम घोषित किया है ।

            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 753/25 धारा 108 बीएनएस 3(2)5, 3(2)5क, 3(1)द, 3(1)घ एससी, एसटी एक्ट के तहत आरोपी धीरेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्व. प्रताप सिंह राजपूत निवासी सागर नाका पुलिस चौकी के पीछे हिरदेपुर थाना दमोह देहात पर 2500 रूपये  एवं नीतू पति धीरेन्द्र सिंह राजपूत निवासी सागर नाका पुलिस चौकी के पीछे हिरदेपुर थाना दमोह देहात पर 2000 रूपये का इनाम घोषित किया है।

            इसी प्रकार थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 797/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 रूपये का इनाम घोषित किया है।

            पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!